छत्तीसगढ़

महिलाओं के खिलाफ हिंसा के उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस आयोजित

मुंगेली , नवम्बर 2021// सखी वन स्टॉप सेन्टर महिला एंव बाल विकास विभाग के द्वारा आज महिलाओं के खिलाफ हिंसा के उन्मूलन के लिए अंतराष्ट्रीय दिवस का आयेजन किया गया। जिसमें न्यायाधीश श्रीमति श्रुति दुबे एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री मंयक सोनी और गर्ल्स स्कूल के प्राचार्य श्री व्ही एन वैष्णव तथा प्रतिभागी के तौर पर स्कूल के बच्चे उपस्थित थे। इस अवसर पर महिला जागरूकता हेतु बालिकाओ को जागरूक करने के लिए विधिक जागरूता हेतु ऐसीड अटैक, धरेलू हिंसा से महिलाओ का संरक्षण अधिनियम 2005 व महिलाओ के अधिकार के संबंध मे जानकारी दी गई। इसी तरह सखी वन स्टॉप सेन्टर के सुनीता दादवानी, सुश्री कल्याणी द्विवेदी, शैली मसीह द्वारा सखी के उददेश्यो तथा दी जा रही सुविधसओं के बारे में जानकारी दी गई। इसके पूर्व शासकीय कन्या शाला की छात्रा कु. रिमझित सोनी व कु. सीमरन सोनी ने स्वागत गीत गाकर अथितियों का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *