राजनांदगांव , नवम्बर 2021। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत डोंगरगढ़ एवं राजनांदगांव तहसील के आपदा प्रभावितों के लिए सहायता अनुदान राशि 9 लाख 3 हजार 900 रूपए जारी किया है। डोंगरगढ़ तहसील को कुंआ में एक व्यक्ति के डूबने से मृत्यु होने पर 4 लाख रूपए, अतिवृष्टि एवं आंधी तुफान से 24 मकान आंशिक क्षति होने पर 76 हजार 800 रूपए, अतिवृष्टि एवं आंधी तुफान से पशुकोठा क्षति होने पर 1 हजार 500 रूपए की सहायता राशि जारी किया गया है। इसी तरह राजनांदगांव तहसील को अतिवृष्टि एवं आंधी तुफान से 8 मकान आंशिक क्षति होने पर 25 हजार 600 रूपए एवं आग से एक व्यक्ति की मृत्यु होने पर 4 लाख रूपए की सहायता राशि जारी किया गया है।
संबंधित खबरें
*जीवनदीप समिति के कार्यकारिणी समिति की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय*
गौरेला पेंड्रा मरवाही, जनवरी 2023/ जिला चिकित्सालय में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए जीवनदीप समिति के कार्यकारिणी समिति की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अस्पताल में मरीजों का सातों दिन 24 घंटे लैब जांच, एक्सरे जांच, दवा वितरण तथा स्वास्थ्य बीमा […]
देश की प्रतिष्ठा एवं वैभव को पुनः स्थापित करने में स्वामी विवेकानंद की अहम भूमिका : श्री अरूण साव
विवेकानंद जयंती समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री भारत माता की आरती कर राष्ट्र स्वाभिमान यात्रा को किया रवाना, उठो, जागो क्विज प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन भी किया रायपुर. 12 जनवरी 2024. उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव आज बिलासपुर के विवेकानंद उद्यान में आयोजित राष्ट्रीय युवा दिवस एवं स्वामी विवेकानंद जयंती समारोह में शामिल […]
शासकीय सेवकों को सामान्य भविष्य निधि राशि का अंतिम भुगतान ऑनलाईन जीपीएफ फाईनल पेमेंट सिस्टम के माध्यम से करने के संबंध में निर्देश जारी
अम्बिकापुर, 23 अप्रैल 2025/ sns/- वरिष्ठ कोषालय अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन वित्त विभाग द्वारा राज्य के शासकीय सेवकों को सामान्य भविष्य निधि राशि का अंतिम भुगतान “ऑनलाईन जीपीएफ फाईनल पेमेंट सिस्टम“ के माध्यम से करने के संबंध में निर्देश जारी किये गये हैं। जिसके अनुसार सामान्य भविष्य निधि अभिदाता के सेवानिवृत्ति तिथि से […]