दुर्ग , नंवबर 2021/जनपद पंचायत धमधा के ग्राम संडी में ग्यारह स्व-सहायता समूह कार्य कर रहे हैं और सुखद संयोग यह है कि सभी अलग-अलग तरह के कार्यों में लगे हैं। इस पर भी और अच्छी बात यह है कि एक ही स्व-सहायता समूह अलग तरह के उत्पाद बना रहा है। इन महिलाओं ने गाँव के गौठान को आजीविकामूलक गतिविधियों के केंद्र के रूप में स्थापित किया है। गौठान की दो एकड़ बाड़ी में इन्होंने पिछले सीजन में फूल गोभी लगाई। यह फसल लगभग तीन महीने रही। चालीस हजार रुपए की लागत आई और लगभग एक लाख बीस हजार रुपए की गोभी इन महिलाओं ने बेची। उन्होंने बताया कि कीड़ा लग जाने की वजह से गोभी की फसल कुछ खराब हुई नहीं तो और बेहतर लाभ अर्जित होता। इस सीजन में वे पत्ता गोभी और कल्याणी प्रजाति की बैंगन के बीज रोप रही हैं। इस तरह साल भर की बाड़ी का प्लान इन महिलाओं का है। अपनी बाड़ी के संबंध में बताते हुए जय माँ लक्ष्मी स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती अलिशा बंजारे ने बताया कि हमारी बाड़ी की पूरी सब्जी अहिवारा के बाजार में बिक जाती है। हम लोग जैविक खाद का उपयोग करते हैं जिसकी वजह से इसका रेट भी अच्छा मिलता है। साथ ही हम लोगों ने नैपियर घास भी उगाया है ताकि गांव के पशुओं को अच्छा आहार मिल सके। समूह की सक्रिय महिला सदस्य श्रीमती गंगा बाई निषाद ने बताया कि हम लोगों ने स्वयं को केवल एक गतिविधि तक सीमित नहीं रखा। स्लीपर्स बनाने की मशीन उन्होंने बिहान के माध्यम से लोन में प्राप्त की। अब हर महीने इस मशीन के माध्यम से दस हजार रुपए की कमाई कर लेते हैं। स्लीपर के लिए हमें बाजार की तलाश भी नहीं करनी पड़ती। जिस कंपनी से हमने मशीन खरीद है वही स्लीपर भी खरीद लेती है। हर दिन लगभग सौ स्लीपर बनाकर इसका विक्रय हम कर लेते हैं। गौठान में कार्यरत स्व-सहायता समूह वर्मी खाद का उत्पादन कर रहे हैं। इन्होंने 359 क्विंटल खाद का निर्माण किया है। इसके अलावा गौठान में मुर्गीपालन भी किया जा रहा है। जिला पंचायत सीईओ श्री अश्विनी देवांगन ने बताया कि संडी के गौठान में आजीविकामूलक गतिविधियों का बेहतर काम हो रहा है। अब यहां डबरी में भी मत्स्यपालन की गतिविधियां शुरू की जाएंगी। उल्लेखनीय है कि संडी के गौठान में फलदार पौधे भी रोपित किये गये हैं। शीघ्र ही पौधों के बड़ा होने पर पूरा गौठान फलदार पौधों से गुलजार हो जाएगा।
संबंधित खबरें
मठपारा के बेजा कब्जाधारियों पर नहीं होगी बेदखली की कार्यवाही-कलेक्टर
दिव्यांगां को मिला ट्राइसिकल, आयुष्मान व यूडीआईडी कार्डनन्ही अहाना को मिलेगा ईलाज के लिए 10 लाख की सहायता राशि अम्बिकापुर , जुलाई 2022/ कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने कहा है कि नगर निगम अम्बिकापुर अंतर्गत मठपारा के बेजा कब्जाधारियों पर बेदखली की कार्यवाही नहीं होगी। जिला प्रशासन द्वारा राजस्व एवं नगर निगम की टीम के […]
मुख्यमंत्री ने रायगढ़ जिले में टावर लाइन शिफ्टिंग के दौरान हादसे में चार श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया
रायपुर, 5 फरवरी 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने रायगढ़ जिले में खरसिया के पास नेशनल हाइवे 49 में सेन्द्रिपाली में कोरबा-भुवनेश्वर पावर ग्रिड लाईन पर टावर शिफ्टिंग के दौरान हुए हादसे में चार श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने मृतकों के परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। श्री बघेल […]
कलेक्टर-एसपी ने लिया अग्निवीर सेना भर्ती का जायजा, युवाओं से चर्चा कर बढ़ाया उत्साह
जांजगीर-चांपा 16 दिसंबर 2023/ अग्निवीर भर्ती के दूसरे दिन छत्तीसगढ़ के 05 जिलों (जांजगीर-चांपा, कोरबा, रायगढ़, मुंगेली और बेमेतरा) के कुल 1269 युवाओं को प्रथम दिन के लिए एडमिट कार्ड जारी किये गये थे, जिसमें 1076 उम्मीदवारों ने उपस्थिति दर्ज की। जिसमें 428 युवाओं ने दौड़ परीक्षा उत्तीर्ण की है। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी […]