जांजगीर-चांपा, नवम्बर, 2021/ कोरोना वायरस की संभावित तीसरी लहर से बचाव एवं रोकथाम के लिए लोगों को कोविड-19, से सुरक्षा का टीका लगाने विशेष जोर दिया जा रहा है। कलेक्टर श्री जितेंद्र कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में कोविड टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए सभी विभागों के समन्वय से विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। छूटे हुए ऐसे हितग्राही जो किसी कारण से टीकाकरण केंद्र तक नहीं पहुंच पा रहे थे, उन हितग्राहियों का टीकाकरण उनके घर में जाकर किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीकाकरण दल गठित किया गया है। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में विभिन्न विभागों के समन्वय से जिले के ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में टीकाकरण के लिए प्रचार प्रसार किया जा रहा है। जांजगीर-चांपा जिले में कोरोना से बचाव का टीका लगवाने वालों की संख्या में रोज बढ़ोतरी हो रही है। स्वास्थ्य विभाग से जारी बुलेटिन के अनुसार शनिवार 13 नवम्बर को जिले में कुल – 8,797 लोगों का टीकाकरण किया गया। जिसमें 45 वर्ष से अधिक आयु वाले 2,324 लोगों का टीकाकरण किया गया। इनमें 858 लोगों को प्रथम डोज का टीका और 1,466 लोगों को द्वितीय डोज का टीका लगाया गया। इसी प्रकार 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 6,473 युवा स्वप्रेरणा से टीका लगवाने केंद्र में पहुंचे। इनमें से 3,889 को प्रथम डोज का और 2,584 युवाओं ने द्वितीय डोज का टीका लगवाया।
संबंधित खबरें
मानस मंडली प्रतियोगिता में शामिल होने इच्छुक दल जनपद पंचायत कार्यालय में करा सकते हैं पंजीयन
राजनांदगांव 18 अक्टूबर 2022। शासन द्वारा राज्य की कला एवं सांस्कृतिक परंपरा अंतर्गत छत्तीसगढ़ अंचल के रामायण मंडलियों के कार्यशील कलाकारों के संरक्षण, संवर्धन एवं कला दलों के सतत विकास हेतु मानस मंडली प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। मानस मंडली प्रतियोगिता ग्राम पंचायत, जनपद तथा जिला स्तर पर आयोजित की जाएगी। विकासखंड स्तर पर प्रथम […]
पद्म पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित,15 सितम्बर तक कर सकते है आवेदन
बलौदाबाजार, जुलाई2022/ पद्म पुरस्कार अर्थात् पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्म श्री देश का सर्वौच्च नागरिक पुस्कार है। 1954 में स्थापित, इन पुरस्कारों की घोषणा प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली से की जाती है। इस पुरस्कार में उत्कृष्ट कार्यो को मान्यता प्रदान की जाती है और इसे सभी क्षेत्रों, विषयों जैसे कला, […]
जैविक महिला कृषक श्रीमती उर्मिला सिदार को मिला राष्ट्रीय प्रभाकर केलकर पुरुस्कार
रायगढ़, अक्टूबर 2022/ रायगढ़ जिले की प्रगतिशील जैविक महिला कृषक श्रीमति उर्मिला सिदार को केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री श्री कैलाश चौधरी के मुख्य आतिथ्य में समर्पण सेवा संस्थान, मध्यप्रदेश द्वारा भोपाल में आयोजित गरिमामयी उत्कृष्ट जैविक किसान सम्मान समारोह में जैविक खेती में नवाचार, जागरूकता, प्रयोग एवं प्रशिक्षण में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय प्रभाकर […]