उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं का निशुल्क सोनोग्राफी

राजनांदगांव, 28 मार्च 2026/sns/- प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान अंतर्गत जिले में गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व देखभाल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रत्येक माह की 9 एवं 24 तारीख को विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, उपचार एवं परामर्श प्रदान दिया जाता है। अभियान अंतर्गत पहला प्रसव ऑपरेशन से, पहले गर्भपात या मृत शिशु का जन्म, वजन या ऊंचाई कम वाली, कम उम्र मं गर्भधारण करने वाली, गंभीर एनीमिया, उच्च रक्तचाप, मधुमेह या अन्य बीमारी से ग्रसित महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की जाती है।
कलेक्टर के निर्देशाुनसार मातृत्व स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत हाई उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की सूची बनाकर प्रत्येक सप्ताह दूरभाष के माध्यम से स्वास्थ संबंधी जानकारी एवं सलाह दी जा रही है। प्रसव के 15 दिन पूर्व गर्भवती माताओं के घर प्रतिदिवस मितानिनों द्वारा भ्रमण किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया कि वर्तमान में 1597 उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं में 1492 का प्रथम सोनोग्राफी एवं 1100 महिलाओं का द्वितीय बार सोनोग्राफी किया जा चुका है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *