पीएम श्री एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम से मिला विज्ञान का अनूठा अनुभव

सुकमा, 26 मार्च 2026/sns/-पीएम श्री योजना के अतंर्गत सत्र  2024-25 में सुकमा जिले में अध्यापन के बेहतर परिणाम देने वाले शिक्षक एवं कक्षा 10वी के सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 7 दिवसीय शैक्षणिक एक्सपोजर विजिट में अहमदाबाद (गुजरात) का भ्रमण किया गया। जिसमें आधुनिक विज्ञान, तकनीक एवं अंतरिक्ष अनुसंधान से जुड़े संस्थानों में प्रत्यक्ष वैज्ञानिक अनुभव प्राप्त किए।
इस शैक्षणिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को आधुनिक विज्ञान, तकनीक और अंतरिक्ष अनुसंधान से अवगत कराना था। भ्रमण के दौरान टीम ने  साइंस सिटी अहमदाबाद  का अवलोकन किया, जहां विद्यार्थियों ने 3डी थिएटर, रोबोटिक्स, विज्ञान गैलरी एवं इंटरएक्टिव प्रदर्शनों के माध्यम से विज्ञान को करीब से समझा।
इसके साथ ही दल ने विक्रम साराभाई स्पेस एग्जिबिशन सेंटर का भ्रमण किया, जहां इसरो द्वारा विकसित अंतरिक्ष तकनीकों, रॉकेट मॉडल्स और उपग्रहों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हुईं। इससे विद्यार्थियों में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिला।
टीम ने विक्रम सराभाई कम्युनिटी साइंस सेंटर  में प्रयोगात्मक एवं गतिविधि आधारित शिक्षा का अनुभव लिया, जिससे विज्ञान और गणित को सरल और रोचक तरीके से समझने का अवसर मिला। इसके अलावा खोज म्यूजियम रिवरफ्रंट में भी विद्यार्थियों ने इंटरएक्टिव गतिविधियों के जरिए नई-नई जानकारियां हासिल कीं।
इस पूरे भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने नई तकनीकों, नवाचार और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को करीब से समझा, जिससे उनकी जिज्ञासा एवं सीखने की रुचि में वृद्धि हुई है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *