छत्तीसगढ़

संपर्क केंद्र की संवेदन शीलता से शैल कुमारी को त्वरित मिला तीन माह का लंबित मानदेय

बलौदाबाजार-भाटापारा, 12 मार्च 2026/sns/-जिला प्रशासन द्वारा जन-समस्याओं के त्वरित निराकरण की कड़ी में एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है, जहाँ संपर्क केंद्र के माध्यम से एक आवेदिका को उनके लंबे समय से रुके हुए मानदेय का भुगतान सुनिश्चित कराया गया।

भाटापारा तहसील के नया गंज वार्ड निवासी शैल कुमारी यादव ने विशेष कोचिंग योजना के अंतर्गत शासकीय पोस्ट मैट्रिक आदिवासी छात्रावास में सत्र 2022-23 के दौरान सेवाएं दी थीं। उन्होंने दिसंबर से फरवरी तक कुल तीन माह की कोचिंग प्रदान की थी, जिसका 6,000 रुपये का मानदेय उन्हें प्राप्त नहीं हुआ था। इस संबंध में उन्होंने 06 मार्च 2026 को संपर्क केंद्र में आवेदन क्रमांक 738 के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज कराई थी।आवेदिका की शिकायत पर तत्काल संज्ञान लेते हुए प्रशासन द्वारा संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित किया गया और मामले का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया गया। इसके परिणामस्वरूप 11 मार्च को शैल कुमारी यादव को उनके बकाया मानदेय के रूप में 6,000 रुपये का चेक प्रदान कर दिया गया है। अपनी समस्या का समाधान होने और प्रशासन की संवेदनशीलता को देखते हुए आवेदिका ने शासन एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया है। यह कार्रवाई शासन की जनता के प्रति जवाबदेही और शिकायतों के समयबद्ध निराकरण की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *