छत्तीसगढ़

विकसित भारत GRAM जनजागरण अभियान – मंडल स्तर बैठक (2026)

रायगढ़, 10 फरवरी 2026/sns/-आज मंडल स्तर पर VBGRAMG (विकसित भारत गारंटी रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण) जन जागरण अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी कार्यक्रमों एवं गतिविधियों हेतु विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई।
इस बैठक में जिला अध्यक्ष श्री कोमल सिंह राजपूत, जिला संयोजक श्री दिनेश गांधी, जिला महामंत्री श्री सौरभ कोठारी की विशेष उपस्थिति रही।
बैठक में निम्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे —
श्री रविंद वैष्णव, श्री तरुण लहरवानी, श्री अशोक देवागन, श्री सुरेश वर्मा, श्री मनोज साहू, श्री खिलेश्वर साहू, श्री परदेशी सोनबोईर, श्री मनोज कांडे, श्री दिना पटेल, श्री भुवन साहू, श्री जागेश्वर यादव, श्री हीरदेव देवांगन, श्री महेंद्र वैष्णव सहित सभी मंडल संयोजक एवं सहसंयोजक गण उपस्थित रहे।
बैठक में अभियान को ग्राम स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाने, जनजागरण कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने तथा मंडल स्तर पर जिम्मेदारियों का विभाजन किया गया। सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अभियान को सफल बनाने हेतु पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *