छत्तीसगढ़

राजनांदगांव शहर को स्वच्छ एवं सुंदर रखने के लिए 442 स्वच्छता दीदीयों द्वारा किया जा रहा डोर टू डोर कचरा संग्रहण


राजनांदगांव, 06 फरवरी 2026/sns/-स्वच्छ भारत मिशन शहरी अंतर्गत राजनांदगांव शहर को स्वच्छ एवं सुंदर रखने के लिए 442 स्वच्छता दीदीयों द्वारा डोर टू डोर कचरा संग्रहण किया जा रहा है। स्वच्छ भारत मिशन से स्वच्छता दीदीयों को रोजगार मिला है। राजनांदगांव शहर के 51 वार्ड में घर-घर कचरा संग्रहण के लिए 17 एसएलआरएम सेंटर संचालित है, जहां 442 स्वच्छता दीदीयां कार्यरत है। इन स्वच्छता दीदीयों द्वारा घर-घर पहुंचकर कचरा संग्रहण कर एसएलआरएम सेंटरों में कचरा पृथक्करण किया जा रहा है। स्वच्छता दीदीयों को प्रतिमाह 8000 रूपए का मानदेय मिलता है। इसके साथ ही कबाड़ी विक्रय एवं खाद विक्रय से अतिरिक्त आय भी अर्जित कर रही है। इन सभी स्वच्छता दीदीयों का राजनांदगांव शहर को स्वच्छ और सुंदर रखने में महत्वपूर्ण योगदान है। इस अभियान से जुडऩे के बाद ये सभी महिलाएं आत्मनिर्भर बनी है और अपने परिवार को आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *