रजत जयंती वर्ष पर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी लिमिटेड द्वारा संभागस्तरीय समारोह का हुआ आयोजन


अंबिकापुर 05 फरवरी 2026/sns/-
“रजत जयंती वर्ष 2025-26“ के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी लिमिटेड द्वारा गुरुवार को संभाग स्तर पर सरगंवा उपकेन्द्र में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती दिव्या सिंह सिसोदिया, श्रीमती अनिमा करकेट्टा, श्री शिवभरोस बेक, अधीक्षण अभियंता श्री के.एन.सिंह, कार्यपालन अभियंता श्री रोशन नागवंशी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभाग के अधिकारी-कर्मचारी,  ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विद्युत विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही पी.एम. सूर्य घर योजना के बारे में लोगों विस्तारपूर्वक बताया गया तथा योजना का लाभ लेने प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान बी.पी. एल. श्रेणी के पांच उपभोक्ता जिन्होंने पिछले 2 वर्षों से निर्धारित यूनिट का खपत किया हो, घरेलू 5 उपभोक्ताओं को जिन्होंने पिछले 2 वर्षों में बिना पिछली बकाया राशि के नियमित रूप से विद्युत देयक का भुगतान किया हो, कृषक जीवन ज्योति के पांच उपभोक्ता एवं पी.एम. सूर्य घर योजना का लाभ लेने वाले उपभोक्ताओं में से पांच लाभार्थी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *