बलौदाबाजार, 05 फ़रवरी 2026/sns/- जिले में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों का मूल्यांकन एवं समीक्षा तथा सुधार हेतु कलेक्टर दीपक सोनी ने बुधवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक ली। उन्होंने कैंसर स्क्रीनिंग मलेरिया,कुष्ठ ,टीबी, प्रसव,टीकाकरण, जैसे जरूरी स्वास्थ्य सुविधाओं की प्रगति का आकंड़ों के माध्यम से विस्तृत समीक्षा किया।
कलेक्टर ने ओरल कैंसर स्क्रीनिंग बढ़ाने को कहा उन्होंने समय सीमा में लक्ष्य पूरा करने के लिए योजना बनाने भी कहा। उन्होंने आयुष्मान कार्ड निर्माण में खाद्य विभाग से समन्वय बना कर हितग्राहियों के रिकॉर्ड का मिलान कर उसकी समीक्षा करने के निर्देश दिये।इसके साथ ही बैठक में मुख्यमंत्री शासकीय अस्पताल रूपांतरण कोष के तहत कुल 22 कार्य स्वीकृत किये गए जिसमें से 19 निर्माण कार्य और 3 उपकरणों की खरीद शामिल है। इसमें लवन में डीजल जनरेटर, जिला अस्पताल में सोनोग्राफी मशीन एवं ब्लड कंपोनेंट प्रिपरेशन सम्मिलित हैं। कलेक्टर ने कसडोल के अर्जुनी ब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पूर्व में दिए निर्देश अनुसार कार्य न किये जाने पर जिम्मेदार पर कार्यवाही करने के. निर्देश दिये।
कलेक्टर ने 10 फरवरी से शुरू हो रहे फाइलेरिया रोग के नियंत्रण हेतु सामूहिक दवा सेवन गतिविधि हेतु सुपरवाइजर की टीम गठन एवं ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर सहित उक्त दोनों की तत्काल ट्रेनिंग पूरी करने के निर्देश दिए । किसी भी प्रकार की लापरवाही होने पर जिम्मेदार के ऊपर कार्यवाही की भी चेतावनी दी। उक्त गतिविधि के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर ने विकास खंडवार सूक्ष्म कार्य योजना सभी बीएमओ को बनाकर देने ,साथ ही दवाइयों की उपलब्धता एवं पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित करने को भी कहा ।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत दिव्या अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश कुमार अवस्थी, सिविल सर्जन डॉ.अशोक वर्मा ,जिला कार्यक्रम प्रबंधक सृष्टि मिश्रा सहित सभी खंड चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहे ।

