सुकमा, 04 फरवरी 2026/sns/-कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अमित कुमार के निर्देशानुसार उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शबाब ख़ान के द्वारा बुधवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ कलेक्टरेट परिसर में स्थित स्ट्रांग रूम एवं ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने जनप्रतिनिधियों के साथ सीसीटीवी कैमरों की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को देखा। उन्होंने स्ट्रांग रूम एवं ईवीएम वेयरहाउस की ड्यूटी में कार्यरत कर्मचारियों को सुरक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर तोंगपाल तहसीलदार श्री अनिल गुरदे, दोरनापाल तहसीलदार श्री योपेन्द्र पात्रे, निर्वाचन पर्यवेक्षक श्री केवल नाग और अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
आईआईटी भिलाई में ऑर्बिटल केमसाइ सिम्पोजियम 2025 ने ग्लोबल साइंटिफिक एक्सीलेंस दिखाया
दुर्ग, 12 दिसंबर 2025/sns/- आईआईटी भिलाई के केमिस्ट्री डिपार्टमेंट ने 9 दिसंबर 2025 को ऑर्बिटल केमसाइ सिम्पोजियम 2025 को सफलतापूर्वक ऑर्गनाइज़ किया, जिसमें जाने-माने साइंटिस्ट, एल्युमनाई और स्टूडेंट्स एक दिन के साइंटिफिक एक्सचेंज के लिए एक साथ आए। कैंपस में हुए इस सिम्पोजियम में इनवाइटेड लेक्चर, एल्युमनाई इंटरेक्शन और केमिकल साइंसेज और इंटरडिसिप्लिनरी रिसर्च के […]
राजमिस्त्री प्रशिक्षण से बदली ग्रामीण युवाओं की तक़दीर दोगुनी हुई आय
मोहला, 12 फरवरी 2026/sns/- कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति एवं सीईओ जिला पंचायत श्रीमती भारती चंद्राकर के मार्गदर्शन में जिले में स्थानीय युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल देखने को मिल रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत चलाए जा रहे राजमिस्त्री प्रशिक्षण कार्यक्रम ने ग्रामीण युवाओं की जिंदगी में सकारात्मक […]
जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल पुनर्वास केंद्र सुकमा में आधार कैंप आयोजित
सुकमा, 24 दिसंबर 2025/sns/-जिला प्रशासन के तत्वाधान में पुनर्वास केंद्र सुकमा में एक विशेष आधार पंजीयन कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप कलेक्टर श्री अमित कुमार के निर्देशन में आयोजित हुआ, जिसका उद्देश्य पुनर्वासित एवं आत्मसमर्पित माओवादियों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ना तथा उन्हें शासन की हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराना […]

