ग्राम सेमरचुवा में 10 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 280 किलोग्राम महुआ लहान जब्त

मुंगेली, 04 फरवरी 2026/sns/- जिले में अवैध शराब पर नियंत्रण हेतु कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देश पर आबकारी विभाग की कार्यवाही लगातार जारी है। इसी तारतम्य में आबकारी विभाग द्वारा ग्राम सेमरचुवा में छापेमार कार्यवाही कर 10 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 280 किलोग्राम महुआ लहान जब्त किया गया।
जिला आबकारी अधिकारी श्री रविशंकर साय ने बताया कि आरोपी राकेश मेहर के विरूद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम धारा 34(1)(क), 34(2) तथा 59(क) के तहत वैधानिक प्रकरण दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले में अवैध शराब एवं अपराधिक गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है तथा आगे भी ऐसी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। उक्त कार्रवाई में आबकारी वृत्त प्रभारी श्री जयसिंह मरकाम एवं आबकारी आरक्षक शामिल रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *