छत्तीसगढ़

राज्य स्तरीय रोजगार मेला में शामिल होने के पूर्व रोजगार पंजीयन कराना अनिवार्य


राजनांदगांव, 24 जनवरी 2026/sns/- कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा 29, 30 एवं 31 जनवरी 2026 को शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय सेजबहार रायपुर में राज्य स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेला में निजी क्षेत्र के तकनीकी एवं गैर तकनीकी के पदों पर चयन हेतु साक्षात्कार लिया जाएगा। राज्य स्तरीय रोजगार मेला में 30 जनवरी 2026 को राजनांदगांव जिले के आवेदकों का साक्षात्कार लिया जाएगा। रोजगार मेला हेतु जिले के 2135 आवेदकों द्वारा पूर्व में ऑनलाईन आवेदन किया गया है। जिसमें 904 आवेदक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र राजनांदगांव में पंजीकृत नहीं है। रोजगार मेला में शामिल होने के लिए रोजगार कार्यालय में पंजीयन होना अनिवार्य है। आवेदकों को राज्य स्तरीय मेला में शामिल होने के निर्धारित तिथि के पूर्व विभागीय वेबसाईट 222.द्गह्म्शद्भद्दड्डह्म्.ष्द्द.द्दश1.द्बठ्ठ के माध्यम से एवं जिला रोजगार कार्यालय में कार्यालयीन दिवस में उपस्थित होकर रोजगार पंजीयन करा सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *