छत्तीसगढ़

जिला स्तरीय मॉक अभ्यास का आयोजन 17 जनवरी को श्याम घुनघुटा डेम में होगा आयोजित


अंबिकापुर, 14 जनवरी 2026/sns/-  छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, भारत सरकार के वार्षिक कैलेंडर वर्ष 2025-26 के अंतर्गत देशभर में जिला स्तरीय मॉक अभ्यास का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सरगुजा जिले में 17 जनवरी 2026 को प्रातः 10ः00 बजे श्याम घुनघुटा डेम, दरिमा में जिला स्तरीय मॉक अभ्यास (मॉक ड्रिल) का आयोजन किया जाएगा।इस मॉक ड्रिल में एन.डी.आर.एफ., एस.डी.आर.एफ., फायर ब्रिगेड, चिकित्सा विभाग, स्वयंसेवी संस्थाएं एवं अन्य आपदा बचाव संबंधित दल भाग लेंगे। यह अभ्यास आपदा की स्थिति में त्वरित, समन्वित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने हेतु किया जा रहा है।
कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आदेश जारी कर इस अभ्यास हेतु अपर कलेक्टर श्री सुनील कुमार नायक (मो.नं. 9555076760) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। साथ ही संबंधित विभागों को भी जिम्मेदारियां सौंपी गई है तथा आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने निर्देशित किया है। इस हेतु टेबल टॉप अभ्यास बैठक 16 जनवरी को जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में प्रातः 11ः00 बजे आयोजित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *