अंबिकापुर, 13 जनवरी 2026/sns/- गणतंत्र दिवस समारोह जिले में हर्षोल्लास एवं गरिमामय माहौल में मनाया जाएगा। जिला स्तरीय समारोह पीजी कॉलेज ग्राउण्ड में आयोजित होगा। कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने मंगलवार को एसपी श्री राजेश अग्रवाल के साथ कार्यक्रम स्थल पहुंचकर गणतंत्र दिवस की तैयारी एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने इस दौरान अधिकारियों को सौंपे गए सभी आवश्यक तैयारियां शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने मंच व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, विद्युत, पानी, ग्रीन रूम, साउंड सिस्टम सहित अन्य मूलभूत आवश्यकताओं की तैयारी समय पर पूर्ण करने निर्देशित किया। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम, परेड, झांकी, शहीद परिवारों का सम्मान, पुरस्कार वितरण सहित अन्य आवश्यक तैयारी के संबंध में भी दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री विनय अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, निगम निगम आयुक्त श्री डी एन कश्यप, एसडीएम अम्बिकापुर श्री फागेश सिन्हा सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
बिचौलिये के अवैध धान पर प्रशासन की क़ार्रवाई 350 कट्टा अवैध धान जब्त
बलौदाबाजार, 12 नवम्बर 2025/sns/- अवैध धान भण्डारण एवं परिवहन पर जिला प्रशासन द्वारा कड़ी निगरानी की जा रही है। संदिग्ध बिचौलियो के प्रतिष्ठानो पर दबिश दी जा रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को प्रशासन की टीम के निरीक्षण के दौरान पांच प्रकरणों में कुल 345 कट्टा अवैध धान जब्त किया गया। जिला खाद्य अधिकारी […]
कलेक्टर एसपी ने ली जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक नशा की शिकायत एवं नशा मुक्ति के लिए 1933 टोल फ्री नंबर पर दें सूचना अवैध नशीले पदार्थों पर लगातार सख्त कार्रवाई करने के निर्देश
जांजगीर-चांपा, 20 जनवरी 2025/sns/- कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में नशीले पदार्थों की रोकथाम एवं उनके दुष्प्रभावों से समाज को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से स्तरीय समन्वय समिति की बैठक (एनसीओआरडी) की बैठक ली। बैठक में जिले में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों […]
यूनिटी मार्च में स्काउट-गाइड रोवर रेंजर्स की रही सक्रिय सहभागिता
राजनांदगांव, 13 नवम्बर 2025/sns/- देश के पहले उप प्रधानमंत्री भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज जिला मुख्यालय में आयोजित यूनिटी मार्च में शामिल हुए। जिला मुख्यालय में यूनिटी मार्च अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम से प्रारंभ होकर गुरूद्वारा चौक में समापन किया गया। इस दौरान […]


