छत्तीसगढ़

एसआईआर अंतर्गत प्राप्त दावा आपत्तियों पर सुनवाई शुरू

बलौदाबाजार, 5 जनवरी 2026/sns/- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक सोनी के मार्गदर्शन में जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत प्राप्त दावा आपत्तियों की सुनवाई ईआरओ एवं एईआरओ द्वारा किया जा रहा है। दावे-आपत्तियों की अवधि 23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक निर्धारित है।

दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि निर्धारित की है, जिसमें प्रतिदिन शाम 5 बजे तक आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। प्रारूप मतदाता सूची के संबंध में राजनीतिक दलों द्वारा बीएलए के माध्यम से दावे-आपत्तियां प्रस्तुत की जा सकती हैं। निर्धारित प्रपत्रों में प्राप्त दावा आपत्तियों पर ही कार्यवाही की जाएगी। मतदाता सूची के प्रकाशन से पहले नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6,नाम विलोपन के लिए फॉर्म-7 एवं संशोधन हेतु फॉर्म 8 प्राप्त हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *