छत्तीसगढ़

चिंताकोन्टा के किसान योगेश कुमार ने धान खरीदी त्वरित भुगतान व उपार्जन केंद्र की व्यवस्थाओं पर जिला प्रशासन एवं मुख्यमंत्री का जताया आभार


बीजापुर, 22 दिसंबर 2025/sns/- बीजापुर जिला अंतर्गत उसूर ब्लॉक के सुदूर अंचल चिंताकोन्टा गांव के निवासी किसान योगेश कुमार ने धान खरीदी की सुव्यवस्थित प्रक्रिया, त्वरित भुगतान व्यवस्था तथा उपार्जन केंद्र में मिल रहे सहयोग के लिए जिला प्रशासन और माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।
किसान योगेश कुमार ने बताया कि इस वर्ष उपार्जन केंद्र में धान खरीदी की प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित की जा रही है। किसानों को समय पर टोकन मिल रहा है, धान की तौल एवं गुणवत्ता जांच पारदर्शी तरीके से हो रही है तथा धान विक्रय के पश्चात भुगतान भी शीघ्र उनके खातों में जमा किया जा रहा है। इससे किसानों को आर्थिक रूप से राहत मिली है और उन्हें अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि उपार्जन केंद्र के कर्मचारियों द्वारा किसानों को हर स्तर पर सहयोग प्रदान किया जा रहा है, जिससे धान खरीदी की पूरी प्रक्रिया सरल और सहज बनी हुई है। योगेश कुमार ने इसके लिए जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि शासन की किसान हितैषी नीतियों का लाभ अब सीधे किसानों तक पहुंच रहा है।
अंत में उन्होंने प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में किसानों के हित में लिए गए निर्णयों से ग्रामीण क्षेत्र के कृषकों का विश्वास मजबूत हुआ है और वे स्वयं को सम्मानित व सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *