सुकमा, 26 अगस्त 2025/sns/- कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन तथा मार्गदर्शन में महिला सशक्तिकरण केन्द्र (हब) द्वारा भारत सरकार की ‘बेटी बचाओ दृ बेटी पढ़ाओ’ कार्ययोजना अंतर्गत बालिकाओं एवं महिलाओं के सुरक्षा, सक्षम एवं सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने तथा उनके सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान हेतु ग्राम पंचायत केरलापाल स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल में भव्य छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई, जिनमें प्रमुख रूप से चाइल्ड हेल्प लाइन दृ 1098, महिला हेल्प लाइन दृ 181, स्पॉन्सरशिप योजना, सखी वन स्टॉप सेंटर, स्नेह सर्वाेदय बालिका गृह, भारतीय न्याय संहिता 2023, घरेलू हिंसा अधिनियम 2005, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न से संरक्षण जैसे संवेदनशील विषय सम्मिलित रहे।
कार्यक्रम को और अधिक आकर्षक बनाने हेतु किशोरी बालिकाओं के लिए चित्रकला, निबंध लेखन, पिट्ठूल, खो-खो, कबड्डी तथा कुर्सी दौड़ जैसी विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस आयोजन में विद्यालय के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएँ एवं महिला सशक्तिकरण केन्द्र से जेंडर विशेषज्ञ सुश्री दीपिका सिंह, श्री रविन्द्र सिंह तथा वित्तीय साक्षरता एवं समन्वयक विशेषज्ञ श्री प्रदीप मंडल की विशेष उपस्थिति रही।


