जगदलपुर, 16 फरवरी 2024/ सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजनान्तर्गत सांसद बस्तर संसदीय क्षेत्र श्री दीपक बैज की अनुशंसा तथा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के तकनीकी स्वीकृति के आधार पर कलेक्टर श्री विजय दयाराम के.द्वारा जिले के लोहण्डीगुड़ा ब्लॉक अंतर्गत 05 निर्माण कार्यों के लिए 70 लाख 98 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसके तहत ग्राम पंचायत गढ़िया अंतर्गत मारीगुड़ा से पारापुर तक सड़क उन्नयन कार्य हेतु 15 लाख रुपए एवं मारीगुड़ा से कोकड़ीगुड़ा तक सड़क उन्नयन कार्य हेतु 15 लाख रुपए,ग्राम पंचायत बड़ांजी-02 के अंतर्गत कामरान तरई से बच्चूराम घर तक पहुंच मार्ग उन्नयन कार्य के लिए 15 लाख रुपए,दाबपाल मुख्यमार्ग से झकाड़ी लाड़ी पहुंच मार्ग उन्नयन कार्य हेतु 19 लाख 98 हजार रुपए और बड़ांजी में लालो घर से सोमारू घर तक सीमेंट कांक्रीट सड़क निर्माण के लिए 06 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है। उक्त स्वीकृत निर्माण कार्यों के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत लोहण्डीगुड़ा की ओर से सम्बंधित ग्राम पंचायतों को क्रियान्वयन एजेंसी नियुक्त किया गया है। इन सभी निर्माण कार्यों को योजना के मार्गदर्शिका में निहित प्रावधानों का परिपालन कर आगामी 31 अगस्त 2024 तक अनिवार्य रूप से किये जाने के निर्देश सम्बन्धित क्रियान्वयन एजेंसीज को दिए गए हैं।
संबंधित खबरें
सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) की सीधी भर्ती के लिए पूरक सूची सत्यापन आज
राजनांदगांव 12 जनवरी 2022। जिले में सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) की सीधी भर्ती के लिए पूरक सूची सत्यापन के लिए जारी कर दी गई है। जिसका सत्यापन 13 जनवरी 2022 को सुबह 10 बजे से शासकीय डॉ. बल्देव प्रसाद मिश्र उच्चतर माध्यमिक शाला बसंतपुर राजनांदगांव में किया जाएगा। सीधी भर्ती के लिए व्यापम द्वारा जारी […]
महतारी वंदन योजना महिलाओं को बनाएगी आर्थिक रूप से मजबूत
प्रदेश की महिलाएं बढ़ रही हर दिशा में आगे रायपुर, 1 मार्च 2024/ महिलाओं की आत्मनिर्भरता वास्तव में देश और समाज दोनों की विकास से जुड़ी हुई है। जब एक महिला आर्थिक रूप से सशक्त होती है तो एक परिवार और समाज भी सशक्त होता है। इसका सकारात्मक परिणाम बच्चों की शिक्षा-दीक्षा के साथ परिवार […]
व्यापम की परीक्षा के लिए कंट्रोल रूम स्थापित
बिलासपुर, 12 सितम्बर 2024/sns/- छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा 15 सितम्बर को छात्रावास अधीक्षक भर्ती परीक्षा दोपहर 12 बजे से 2.15 बजे तक आयोजित की जाएगी। व्यापम द्वारा मिली जानकारी के अनुसार जिले में लगभग 64925 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे जिसके लिए 210 शैक्षणिक संस्थाओं को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।जिला कार्यालय के […]