जांजगीर-चांपा 24 दिसम्बर 2022/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जांजगीर-चांपा जिले में त्रिस्तरीय पंचायत/नगरपालिका उप चुनाव 2022-23 हेतु श्री आलोक कुमार तिवारी, भारतीय वन सेवा रायपुर को सामान्य प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। जांजगीर-चांपा जिले में 3 सरपंच, 15 पंच के साथ एक पद पर पार्षद का निर्वाचन होना है। श्री तिवारी जांजगीर सर्किट हाउस के बोरई नदी कक्ष में उपलब्ध रहेगें। जिले के उक्त निर्वाचन में संलग्न अधिकारी / कर्मचारी अथवा आम जन प्रतिनिधि आवश्यकतानुसार दोपहर 03 से 05 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। सामान्य प्रेक्षक श्री तिवारी से मोबाइल नंबर 9425206597 पर संपर्क किया जा सकता है। इस दूरभाष नंबर पर निर्वाचन में संलग्न अधिकारी / कर्मचारी एवं अन्य प्रतिनिधि चुनाव संबंधी जानकारी तत्काल श्री तिवारी को अवगत करा सकते हैं।
संबंधित खबरें
कलेक्टर ने किया शासकीय बहुदिव्यांग विद्यालय सह छात्रावास का निरीक्षण
*जल्द से जल्द विद्यालय शुरू करने हेतु आवश्यक व्यवस्था करने के दिए निर्देश**कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के विशेष प्रयास से जिले में प्रदेश का तीसरा बहुदिव्यांग विद्यालय सह छात्रावास का जल्द होगा शुभारभ* जांजगीर-चांपा, अगस्त 2022/ कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने आज शासकीय बहुदिव्यांग विद्यालय एवं छात्रावास का निरीक्षण कर जल्द से जल्द विद्यालय […]
फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के सुचारू संचालन के लिए हुई प्रशिक्षण, अभियान को प्रभावी ढंग से चलाए जाने पर बल
जगदलपुर 17 जनवरी 2025/ जगदलपुर के महारानी अस्पताल परिसर स्थित शहीद गुंडाधुर सभागार में शुक्रवार को सघन फाईलेरिया उन्मूलन अभियान के संबंध में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बस्तर जिले के सभी बीएमओ, बीपीएम और शिक्षा विभाग एवं मेडिकल कॉलेज के संबंधित अधिकारी तथा स्वास्थ्य विभाग के बीपीएम, सेक्टर प्रभारी एवं सुपरवाइजर […]
ग्रामीणों की समस्याओं-मांगों के त्वरित निराकरण के लिए ’’प्रशासन आपके द्वार’’
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 06 अप्रैल 2022/ आम जनता को शासन की सेवाओं एवं योजनाओं का क्रियान्वयन तथा ग्राम पंचायतों से शिकायतों, समस्याओं के निराकरण के लिए ’प्रशासन आपके द्वार’ जनसंवाद का आयोजन गौरेला विकासखंड में 7 अप्रैल से 30 मई तक और पेंड्रा विकासखंड में 7 अप्रैल से 14 मई तक किया जा रहा है। […]