जांजगीर चांपा, मार्च,2022/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 1 अप्रैल को नवगठित जिला सक्ती के भ्रमण पर रहेंगे। वे यहां आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।प्राप्त जानकारी के अनुसारवे 1 अप्रैल को प्रातः 11.20 बजे पुलिस ग्राउंड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे सक्ती के पंडित दीनदयाल स्टेडियम बुधवारी बाजार ग्राउंड हेलीपैड पहुंचेंगे। वे यहां से कार द्वारा प्रस्थान दोपहर 12.15 बजे कचहरी चौक सक्ती पहुंचेंगे, दोपहर 12.15 बजे स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।मुख्यमंत्री दोपहर 12.25 बजे से 12.50 बजे तक स्वर्गीय श्री बिसाहू दास महंत की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। उनका दोपहर 12.55 से 1.10 बजे तक का समय आरक्षित (राजा निवास, राजा पारा) रहेगा।वे दोपहर 1.15 बजे से 2.15 बजे तक सक्ती के पंडित दीनदयाल स्टेडियम बुधवारी बाजार ग्राउंड में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास करेंगे और आमसभा को संबोधित करेंगे। उनका दोपहर 2.15 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। मुख्यमंत्री दोपहर 2.35 बजे बुधवारी बाजार ग्राउंड सक्ती से हेलीकॉप्टर द्वारा दुर्ग जिले के लिए प्रस्थान करेंगे।
संबंधित खबरें
महिला सम्मेलन का हुआ आयोजन महिला बाल एवं विकास विभाग मंत्री श्रीमति अनिला भेड़िया हुई शामिल
30 से अधिक उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों का किया सम्मान, 5 आंगनबाड़ी केन्द्रों को गैस एवं चूल्हा, महिला स्व सहायता समूह को 11 लाख रूपये से अधिक रूपये का बांटे ऋण बलौदाबाजार,16 मार्च2023/अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला बाल विकास विभाग बलौदाबाजार-भाटापारा द्वारा सिमगा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम हथबंद में वृहद […]
13.500 बल्क लीटर देशी शराब जप्त
राजनांदगांव जनवरी 2025/sns/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब विक्रेताओं के विरूद्ध धर-पकड़ अभियान चलाया जा रहा है। सहायक आयुक्त आबकारी श्री यदुनंदन राठौर ने बताया कि आबकारी विभाग की टीम द्वारा राजनांदगांव मोहारा बाईपास रोड में झाड़ी के किनारे छिपा कर रखी गई 75 पौवा कुल 13.500 […]
कोविड-19 संकटापन्न स्थिति में श्रमिकों और कर्मचारियों की सहायता हेतु राज्य और जिला स्तरीय हेल्पलाईन सेन्टर स्थापित
मुंगेली / जनवरी 2022 कोविड-19 संकटापन्न स्थिति में श्रमिकों और कर्मचारियों की सहायता हेतु श्रम विभाग द्वारा राज्य और जिला स्तरीय हेल्पलाईन सेन्टर की स्थापना की गई है। राज्यस्तरीय हेल्पलाईन सेन्टर का दूरभाष क्रमांक 0771-2443809 और 91098-49992 है। इसी तरह श्रमिकों और कर्मचारियों की सहायता तथा उनके समस्याओं के निराकरण हेतु जिला स्तरीय हेल्पलाईन सेन्टर […]