धमतरी 15 मार्च 2022/ कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए धमतरी ज़िले में अब तक कोविड 19 का पहला, दूसरा और बूस्टर डोज 11 लाख 96 हजार 39 लग चुका है। इनमें छः लाख 51 हजार 395 पहला और पांच लाख 34 हजार 995 दूसरा और नौ हजार 649 बूस्टर डोज शामिल है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.डी.के.तुर्रे से मिली जानकारी के मुताबिक छः हजार 283 हेल्थ केयर वर्कर्स, पांच हजार 860 फ्रंट लाइन वर्कर्स, 15 से 17 साल तक की आयु के 27 हजार 595, 18 से 44 साल के दो लाख 83 हजार 456, 45 से 59 साल तक की आयु के एक लाख 36 हजार 351 और 60 साल से अधिक आयु के 75 हजार 450 को कोविड 19 का दूसरा डोज लगाया गया है। इसके साथ ही 10 जनवरी से अब तक नौ हजार 649 लोगों को बूस्टर डोज लगाया गया है। इनमें दो हजार 792 हेल्थ केयर वर्कर्स, एक हजार 764 फ्रंट लाइन वर्कर्स और 60 साल से अधिक आयु के पांच हजार 93 लोग सम्मिलित हैं।
संबंधित खबरें
सरगुजा संभाग की शालाओं में नियमित सहित 731 प्राचार्य पदस्थ
अम्बिकापुर / जनवरी 2022/ सरगुजा संभाग के हाई स्कूल व हायर सेकेण्डरी स्कूलों में नियमित सहित 731 प्राचार्य पदस्थ है। इनमें 183 नियमित तथा 548 प्रभारी प्राचार्य शामिल है।संयुक्त संचालक लोक शिक्षण सरगुजा संभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार संभाग में 336 हाई स्कूल है तथा 395 हायर सेकेण्डरी स्कूल संचालित है। 42 हाईस्कूल तथा […]
श्रमिकों की सहायता के लिए हेल्प नम्बर जारी
बलौदाबाजार, 14 जनवरी 2022 /कोविड की तीसरी लहर में श्रमिकों एवं कर्मचारियों की सहायता के लिए श्रम विभाग द्वारा हेल्पलाईन सेन्टर बनाया गया है। ये सेन्टर राजधानी रायपुर के साथ ही जिला श्रम कार्यालय बलौदाबाजार में काम कर रहा है। श्रम पदाधिकारी बलौदाबाजार ने बताया कि रायपुर में स्थापित हेल्पलाईन सेन्टर का सम्पर्क दूरभाष नम्बर […]
जिले में बन रहे 78 अमृत सरोवर को स्वतंत्रता दिवस से पहले करना होगा पूरा
अम्बिकापुर , जून 2022/ वर्षा जल संचय से पानी की उपलब्धता बढ़ाने के लिए जिले में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा नरेगा के माध्यम से अमृत सरोवर बनाये जा रहे है। अमृत सरोवर को 15 अगस्त 2022 तक पूरा करना होगा। स्वीकृत 78 सरोवरों में से 38 नवीन तालाब तथा 39 पुनरूद्वार का कार्य […]