छत्तीसगढ़

सभी प्राचार्य को पुरस्कार वितरण की सूचना

अम्बिकापुर 12 जनवरी 2022/ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया है कि 25 जनवरी  को राष्ट्रीय मतदाता के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले नोडल प्राध्यापक को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों के प्राचार्यों को उक्त जानकारी दी है। उल्लेखनीय है कि पुरस्कार के लिए आवश्यक मापदंड निर्धारित किया गया है। सत्र में नव प्रवेशित एवं पुराने छात्र-छात्राओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने हेतु उल्लेखनीय कार्य एवं कार्यक्रम के दौरान आयोजित विशेष सिविरों में किए गए योगदान हेतु पुरस्कृत किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *