छत्तीसगढ़

विभिन्न स्कूलों और कार्यालयों में संविधान की प्रस्तावना का किया गया सामूहिक पठन

जांजगीर-चांपा, नवम्बर, 2021/ 26 नवंबर संविधान दिवस के अवसर पर आज सुबह 11 बजे सीएमएचओ कार्यालय, खेल एवं युवा कल्याण विभाग सहित विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं और विभिन्न विभागीय कार्यालयों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक रूप से वाचन किया।
उल्लेखनीय है कि भारत की आजादी के बाद नागरिकों और देश को आगे ले जाने के लिए एक सशक्त दस्तावेज के रूप में 26 नवम्बर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत और आत्मार्पित किया था। सभी वर्गों की भावनाओं और जन अपेक्षाओं को संविधान में समाहित किया गया, जिससे सशक्त राष्ट्र निर्माण का सपना बखूबी साकार हो सका है। भारत की विविधता को एक सूत्र में पिरोकर रखने के लिए एक मजबूत आधार की जरूरत थी, जिसे बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में संविधान निर्माताओं ने पूरा किया। भारतीय संविधान के निर्माण में छत्तीसगढ़ की अनके विभूतियों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *